
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा, उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की सहमति के बाद उत्तर प्रदेश इकाई को भंग करने का निर्णय लिया गया।
वहीं संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए नयी कार्यकारिणी के गठन के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।
जिसमें सुनील कुमार शुक्ला, प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, दिनेश प्रताप सिंह और आचार्य राम जी अवस्थी शामिल हैं। यह कमेटी संगठन की उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन के नये पदाधिकारियों का चयन करेगी।
नई कार्यकारिणी का गठन 5 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मौलि शुक्ला ने स्पष्ट किया है, कि भंग की गई प्रदेश इकाई का असर जिला, नगर सहित विभिन्न इकाइयों की कार्यकारिणी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।



