
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने यहां कुर्सी रोड स्थित संगठन मुख्यालय में शस्त्र पूजन का आयोजन किया।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, बाबा महादेव, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
पूजन के दौरान देवी-देवताओं का आह्वान करते हुये कार्यकर्ताओं ने तलवार, गदा, त्रिशूल और भाला जैसे पारंपरिक शस्त्रों का पूजन कर उनका प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय परिसर ’जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए परिवार की सुरक्षा के लिए प्रत्येक घर में एक शस्त्र का होना जरूरी हो गया है।
जिन हिंदू परिवारों के पास शस्त्र नहीं है, वे घर में एक शस्त्र जरूर रखें। इसके लिए महासभा परिवारों को जागरूक और प्रेरित करेगी कि वह शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करें।
महासभा लाइसेंस दिलवाने में पूरी मदद करेगी।
उन्होंने हिंदूवादी संगठनों से अपील की कि वे लोगों को शस्त्र के प्रति जागरूक और प्रेरित करें। इससे पहले कार्यालय में पुरोहितों ने शस्त्र पूजन कराया।




