
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: जिला अस्पताल अयोध्या में बुधवार को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जुड़े कर्मचारियों के हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। यह गठन राजकीय फार्मासिस्ट महासंघ अयोध्या के अध्यक्ष सत्य प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता व देखरेख में सम्पन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से अजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष और डॉ. आशीष श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। चयन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
दोपहर करीब 2 बजे स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संयुक्त मोर्चा की आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से इसका गठन किया गया।
संयुक्त मोर्चा के निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रामबली गुप्ता
- उपाध्यक्ष: कृपाशंकर चौधरी, बिमला गौतम, पूनम गुप्ता, किरन पांडेय
- सह संयोजक: संजय गुप्ता
- उपमंत्री: संजीव गुप्ता, अनिल सिंह
- संयुक्त मंत्री: संदीप सिंह, अरविंद दूबे
- संगठन मंत्री: आरबी सिंह
- कोषाध्यक्ष: ओमप्रकाश तिवारी
- संप्रेक्षक: अनय दूबे
- संयोजक: प्रभाशंकर द्विवेदी
- संरक्षक: सत्य प्रकाश चौधरी
संयुक्त मोर्चा का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन को सक्रिय, मजबूत और कर्मियों के हित में कार्यरत बनाए रखने का संकल्प लिया।



