
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा: महर्षि वाल्मीकि सेना (अटल) संगठन की साप्ताहिक बैठक मंगलवार को ब्लॉक उपाध्यक्ष पप्पू पथरे जी के निजी निवास, बाल्मीकि बस्ती हरी नगर, आगरा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी प्रकाश चंद जी (राष्ट्रीय महामंत्री) ने की।
बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं सामाजिक जागरूकता पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर दो नए लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, वहीं कुछ अन्य लोगों ने भविष्य में जुड़ने की इच्छा जताई।

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों, बिजली, पानी और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सभी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और भरोसा दिलाया कि वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर लोगों की हरसंभव सहायता करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन हर समय जनता के साथ खड़ा है।

बैठक में प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे:
चौधरी प्रकाश चंद (राष्ट्रीय महामंत्री), दुर्गेश पथरोल (राष्ट्रीय सचिव), भगवत कटरा (जिला अध्यक्ष/मंडल प्रभारी),सुनील चौहान (छावनी अध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी),ओम बागौर (जिला महामंत्री),राम गोपाल बागौर (विधानसभा सचिव), मुन्ना फौजी (ब्लॉक अध्यक्ष), मथुरा प्रसाद (उपाध्यक्ष), पप्पू पथरे (उपाध्यक्ष), मनोज चौहान (छावनी मंत्री), बंटी चौहान, संजय छित्र, राम पथरोल (सदस्य), बंटी बाबू, गुलाब फौजी, सोनू कुमार (समाजसेवी)

अगली बैठक 5 अगस्त 2025, मंगलवार को शाम 4 बजे श्री मथुरा प्रसाद उपाध्यक्ष जी के निजी निवास नगला विधि चंद, नैनारा जट में आयोजित की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित रहें।
जय वाल्मीकि, जय भीम, जय भारत!





