
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र स्थित वाटरवर्क्स के पास यमुना नदी में नहाने गए दो दोस्त डूब गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
मृतक की पहचान 21 वर्षीय अनिकेत के रूप में हुई है, जो नगला पदी, दयालबाग का रहने वाला था।
यमुना का बढ़ता जलस्तर तैराकों के लिए लगातार खतरा बनता जा रहा है।
डूबने के स्पष्ट कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना छत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
घटना के बाद इलाके में शोक और भय का माहौल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।





