
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा (उत्तर प्रदेश)। जिला न्यायालय ने पति की हत्या करने वाली पत्नी पूनम और उसके प्रेमी सोनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 10-10 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह सनसनीखेज मामला वर्ष 2021 का है, जब पूनम ने अपने प्रेमी सोनी के साथ मिलकर पति राकेश की गला दबाकर हत्या कर दी थी। राकेश को अपनी पत्नी पूनम और सोनी के बीच अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसका वह लगातार विरोध करता था।
इसी के चलते दोनों ने मिलकर राकेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची और एक रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने जांच कर मामले का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
जिला जज ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट का यह फैसला महिला अपराध और घरेलू विश्वासघात के मामलों में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।





