
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा: ताजमहल परिसर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टोरेंट पावर को सूचित कर बिजली लाइन कटवाई और मरम्मत कार्य शुरू कराया।
गौरतलब है कि 2018 से ताजमहल के दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।



