
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा: शहर के मलपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक ATM में तकनीकी गड़बड़ी के चलते मशीन से ₹500 की जगह ₹1100 निकलने लगे। जैसे ही यह खबर आसपास के लोगों को लगी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग बार-बार पैसे निकालने लगे।
घटना की जानकारी मिलने पर बैंक अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए ATM को बंद कर दिया गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तकनीकी फॉल्ट का है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के गड़बड़ी का फायदा न उठाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।





