
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा: शहर में बड़े धर्मांतरण रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने 5 महिलाओं समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिंधी धर्मशाला के पास की गई, जहां एक ईसाई धर्मसभा के नाम पर लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए एक महिला पुलिसकर्मी को सादा ड्रेस में गुप्तचर बनाकर सभा में भेजा गया। उसकी रिपोर्ट और एक महीने की लगातार रेकी के बाद पुलिस ने छापा मारा और धर्मांतरण के इस खेल को बेनकाब किया।
क्या था मामला:
आरोपी लोग लोगों की निजी समस्याएं पूछकर उन्हें फुसलाते थे और आर्थिक मदद, नौकरी या इलाज का लालच देकर धर्म बदलने को प्रेरित करते थे। धर्मसभा में शामिल होने वाले लोगों को कोरोना जैसे टीकाकरण से भी दूर रहने को कहा जाता था।
इस मामले की सूचना कैबिनेट मंत्री तक पहुंचने के बाद कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और पूछताछ जारी है।
इस घटनाक्रम ने पूरे आगरा में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुट गया है।





