
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा में यूपी पुलिस के STF इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर शर्मा और उनकी टीम ने करीब 2.5 करोड़ रुपये की अवैध दवाइयां बरामद कीं।
इस कार्रवाई के बाद, आरोपी हेमा मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल ने मामले को रफादफा करने के लिए 1 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की। लेकिन इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने ना सिर्फ यह रिश्वत ठुकरा दी, बल्कि हिमांशु अग्रवाल को रंगे हाथों 1 करोड़ कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई STF और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा की ईमानदारी और निडरता की पूरे राज्य में सराहना हो रही है।





