
– तीन राज्यों में जरूरतमंदों की मदद करके टीम लखनऊ ने किया अपने शहर का नाम रोशन
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ। टीम लखनऊ ने पंजाब और हिमांचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों को ऐतिहासिक मदद करने के उपरांत आज उत्तराखंड के जरूरतमंदों के लिए 10 टन राहत सामग्री से भरा ट्रक इंद्रानगर स्थित पीस एजुकेशनल चैरिटीबल ट्रस्ट के कार्यालय से रवाना किया।

इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के मुख्य प्रवक्ता मौलाना सुफियान निज़ामी नदवी ने टीम लखनऊ के संस्थापक/सचिव मुर्तज़ा अली,अब्दुल वहीद,ज़ुबैर अहमद,वामिक़ ख़ान,कुदरत ख़ान, मोहम्मद अफ़ाक , हलीमा अज़ीम ,फहद ,ज़ावेद सिद्दीक़ ,आबिद क़ुरैशी ,राजकुमार सिंह ,ताबीर अली ,कैफ़, इरफ़ान शेख,मो सईक एवं पी सी कुरील,परवेज़ अख़्तर,ग़ुलाम हुसैन,आमिर मुख़्तार की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहाँ से दो बार पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए टीम लखनऊ के जांबाज़ समाजसेवी मुर्तज़ा अली,अब्दुल वहीद,ज़ुबैर अहमद,वामिक़ ख़ान,कुदरत ख़ान,इरफ़ान शेख आदि ने वहां जाकर अपने अपने हाथों से ज़रुरतमंदों तक मदद पहुंचाई थी।

अब उत्तराखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में ज़रूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए 10 नवम्बर 2025 दिन सोमवार समय रात 9:00 बजे टीम लखनऊ द्वारा राहत सामग्री से भरे ट्रक को टीम लखनऊ पिछले तीन महीने से लगातार रात ओ दिन मेहनत कर रही है। पंजाब हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए और इस मुहीम को सफल बनाने के लिए लखनऊ की 26 सामाजिक संस्थाओं ने टीम लखनऊ का दिल खोलकर सहयोग किया टीम लखनऊ के जांबाज़ समाज सेवियों ने अपने ख़िदमत ए ख़लक के बेमिसाल जज़्बे से लखनऊ को अदब के शहर के साथ साथ पूरी दुनियां में ख़िदमत के शहर के नाम से मशहूर कर दिया।


