
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: गाजीपुर जनपद के सभी थानों में प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, मारपीट, चोरी व अन्य शिकायतें सामने आईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है और इसके लिए सभी थानों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने और उनकी शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।





