
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: मानव अधिकार व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा है और जागरूकता के बल पर ही इंसान अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर एडीएचआर हाथरस की मासिक बैठक अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, जिसमें संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक ने अपनी पारिवारिक व सर्विस की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पद से हटने की इच्छा जाहिर की और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से दायित्व किसी अन्य पदाधिकारी को सौंपने का अनुरोध किया।
उनके इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक ने नए जिलाध्यक्ष के रूप में कमलकांत दोबरावाल का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से समर्थन देकर मुहर लगा दी।
नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान
बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें—
-कमलकांत दोबरावाल – जिलाध्यक्ष
-शैलेंद्र सांवलिया – जिला महासचिव
-अनिल अग्रवाल – जिला कोषाध्यक्ष
-बाल प्रकाश वार्ष्णेय – जिला प्रवक्ता
को जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय की देखरेख में आगामी वर्षों के लिए हाथरस जिला कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
उपवेश कौशिक के कार्यकाल की जमकर हुई सराहना
निवर्तमान जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक ने अपने कार्यकाल का पूरा ब्यौरा सदन के समक्ष रखा। सदन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उनके नेतृत्व में जनपद में हुए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि पूरी टीम ने मानव अधिकारों के क्षेत्र में सराहनीय व प्रेरणादायक कार्य किए।
उपवेश कौशिक ने भी अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
नई टीम का हुआ भव्य स्वागत
नवगठित जिला कार्यकारिणी का दुपट्टा व फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने विश्वास जताया कि नई टीम अपने अनुभवों का लाभ उठाकर आगामी वर्षों में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और समाज को नई दिशा देगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल ने कहा कि जल्द ही संपूर्ण जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और तहसील स्तर की टीमों का भी पुनर्गठन होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी राष्ट्रीय व जिला पदाधिकारियों के सहयोग से एडीएचआर के कार्यों को नई ऊँचाई तक पहुँचाया जाएगा।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में राजेश वार्ष्णेय, कौशल किशोर गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, दिलीप वार्ष्णेय पेंट, केशवदेव अरोड़ा (डब्बू), रवि गुप्ता, अमित गर्ग, आयुष अग्रवाल, अमन बंसल, सौरभ सिंघल, भानु अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, दिलीप वार्ष्णेय (गारमेंट्स), आशीष अग्रवाल, मनोज वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।





