
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्रवाई करते हुए थाना फूलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर फूलपुर क्षेत्र के कंजर बस्ती, बहद ग्राम के पास छापेमारी की गई, जहां अभियुक्त अमित कुमार अग्रहरि को अवैध कच्ची शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक जरीकेन में लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस संबंध में थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 0112/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह गैर-जनपद से कच्ची शराब लाकर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए उसकी बिक्री करता था और आज भी उसी उद्देश्य से मौके पर मौजूद था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।





