
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्रयागराज आरोही संस्कृति संगम प्रयागराज उत्तर-प्रदेश द्वारा आयोजित बसंत उत्सव शक्ति सम्मान समारोह – 2026 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर समाजक विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देनेवाली प्रतिष्ठित महिला विभूतियों का आज नगर निगम सभागार में भाव सम्मान हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश की डॉ रीता बहुगुणा जोशी एवं विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने दीप प्रज्वलितकर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर मलयार्पणकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पुरस्कृत होने वाली महान महिला विभूतियों में उमा सहाय वरिष्ठ कवि कवयित्री, डॉ सरोज ढींगरा प्रसिद्ध नृत्य विशेषज्ञ, प्रो. स्वतंत्र शर्मा वरिष्ठ संगीतज्ञ पुर्व कुलपति राजा मानसिंह तोमर संगीत विशविद्यालय ग्वालियर, रागिनी सिंह वरिष्ट शिक्षिका, कल्पना सहाय वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी को मंच पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने आरोही संस्था के संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति सुधीर नारायण को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र से सम्मानित का संस्था का मान बढ़ाया।
संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष बीना मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी, महामंत्री प्रियंका चौहान व कार्यकारिणी सदस्य तथा मीडिया प्रभारी कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने भव्य स्वागत सम्मान किया। गायिका रागनीचद्रा, संदीपमा वर्मा एवं सीता केसरवानी ने देवी गीत व होली गीत तथा प्रियंका चौहान वह साथियों ने चैती गीत की शानदार प्रस्तुति दी और दर्शक झूम उठे। मुख्य अतिथि डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने आरोही संस्था की तारीफ करते हुए कहां कि जैसा नाम वैसा गुणधर्म से सामाजिक कार्यक्रमो में अग्रेतर है। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन शम्भूनाथ श्रीवास्तव व सभी पदाधिकारी, अनेको सभासद तथा शहर तमाम गणमान्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सराहना की।



