
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह और प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य भारती द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में रणनीति बनाने को आयोजित।
1- सबसे पहले कर्मचारियों की सैलरी के ज्वलंत मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह जी द्वारा चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निष्कर्ष निकाला गया कि सैलरी समय पर नहीं आने के कारण कर्मचारियों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सैलरी प्रत्येक माह की 5 तारीख तक आना चाहिए, इसके लिए संगठन रणनीति बनायेगा।
2- इसी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में एक प्रदेश स्तरीय बैठक लखनऊ में आयोजित की जाएगी जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, जिला अध्यक्ष व महामंत्री को एवं प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।

3- जहाँ पर मण्डल/जिला कार्यकारिणी कमेटी पदाधिकारी निष्क्रिय शिथिल है वहाँ की सूचना लिखित में प्रदेश अध्यक्ष जी और प्रदेश महामंत्री जी को मण्डल अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया जायेगा। जिसके उपरांत प्रदेश से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार मण्डल व प्रदेश कार्यकारिणी वहां की कमेटी के मजबूती के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
4- मंगलवार को प्रदेश महामंत्री जी द्वारा ज्ञापन की सॉफ्ट कॉपी ग्रुप में प्रेषित की जायेगी जिसके प्राप्त होने के बाद बुधवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार (3 दिवस में) ज्ञापन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी वेतन के मुद्दे पर।
5- ज्ञापन सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय, जिला अधिकारी महोदय, एवं सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों जैसे पार्टी जिला अध्यक्ष अथवा सम्बन्धित विधायक/सांसद को ज्ञापन दिया जाना है।
जिला अध्यक्ष को ज्ञापन के प्रमुख बिंदुओं को ब्रीफिंग किया जाए और उनको एन0एच0एम0 संविदा कर्मचारी साथियों की समस्याओं और प्रमुख माँगों से अवगत करना और उन समस्याओं और माँगों को उनके माध्यम से शासन तक पहुचाने के लिए निवेदन करना है।





