
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब मौदहा क्रॉसिंग के पास स्थित एक शराब की दुकान के पास 42 वर्षीय मनीराम को करंट लग गया। हादसे में मनीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने दुकानदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दुकान में पहले भी कई लोगों को झटका लग चुका था, लेकिन इसके बावजूद दुकानदार ने कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सावधानी बरती जाती, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।



