
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव में शुक्रवार की अल सुबह ही पारिवारिक कलह से परेशान संदीप प्रजापति नामक एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से घरेलू विवादों को लेकर मानसिक तनाव में था।
शुक्रवार की सुबह जब परिजन काफी देर तक उसे कमरे से बाहर न आते देखे तो दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी के अंदेशा पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रही है। मृतक की पत्नी रीता कई महीनों से एक पुत्र एवं एक पुत्री को लेकर अपने मायके में रह रही थी।मामले की जांच की जा रही है तथा परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





