
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है जिसमें चोरी करने वाला एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। कोतवाली बांसडीह पुलिस द्वारा बांसडीह से सारंगपुर रास्ते पर महुआ मोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया परंतु मोटरसाइकिल सवार द्वारा बिना रोके भगाने के प्रयास में सड़क के बाई पटरी पर मोटरसाइकिल सहित फिसल कर गिर गया और पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।
पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश दिलीप साहनी पुत्र मन बहादुर साहनी निवासी दुही मुसी थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 31 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश दिलीप साहनी पुत्र मन बहादुर साहनी के द्वारा दिनांक 11. 2.2026 को पवन कुमार की मोटरसाइकिल वह ₹10000 झासा देकर चुरा लिया था। घायल बदमाश दिलीप साहनी पुत्र मन बहादुर साहनी का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
पकड़े गए बदमाश दिलीप साहनी पुत्र मन बहादुर साहनी के कब्जे से पवन कुमार की चोरी की मोटरसाइकिल व एक नाजायज तमंचा .315 बोर व एक अगर जिंदा कारतूस .315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं।अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।




