
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मखदुमपुर में दीवार तोड़कर पीछे की तरफ दरवाजा खोलने की बात को लेकर दो पक्षों के मध्य प्राणघातक हमला करते हुए मारपीट की घटना कारित की गयी जिसमें मारकण्डेय चौहान पुत्र स्व0 सोमल चौहान निवासी ग्राम मखदुमपुर थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर के तहरीर के आधार पर दिनांक 04.01.2026 को मु0अ0सं0 003/2026 धारा 191(2),191(3),115(2),117(2),351(3) बीएनएस बनाम अरविन्द चौहान आदि 09 नफर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में चोटों की गम्भीरता को देखते हुए तथा विवेचनात्मक कार्यवाही से धारा 352,109(1) बी.एन.एस. की बढ़ोतरी की गयी।अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा मय टीम द्वारा प्रकरण में वांछित अभियुक्त अंगद उर्फ प्रवीण चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम मखदुमपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर चौजा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।





