- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी सफाईकर्मी सुनील कुमार ने गांव निवासी चार लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मी ने गुरुवार देर शाम थाने में चारों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के पटेहरा ग्राम पंचायत के बरबसा राजा गांव में कार्यरत सफाई कर्मी सुनील कुमार ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव निवासी आटो चालक ने बीते 17 फरवरी की रात घर में टक्कर मार दिया था।जिसकी शिकायत करने पर आटो चालक तथा उसके साथ तीन और लोग घर पर आकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि चारों लोग सरहंग किस्म के व्यक्ति हैं और आए दिन कट्टा और गड़ासा लेकर चलते हैं। सफाई कर्मी ने धमकी देने वाले गांव निवासी चारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि सफाई कर्मी के कच्चे मकान में आटो चालक ने टक्कर मार दिया था जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। घटना की जांच की जा रही है दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।





