
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: खबर अयोध्या से जहां गुलाब बाड़ी के मैदान से दोपहर 1 बजे जुलूसे गौसिया निकाला गया जिसमें एक दर्जन से अधिक अंजुमनों ने नातिया कलाम पेश किया जहां जगह-जगह लंगर चाय पानी नाश्ते का इंतजाम किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों बच्चों महिलाओं ने शिरकत किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व पार्षद फरीद कुरैशी ने कहा कि बरेली में जो कुछ हुआ है मेरा योगी जी से निवेदन है कि जो दोषी है उन पर ही कार्रवाई हो और निर्दोषो पर कार्यवाही ना की जाए।
यह जुलूस गुलाब बाड़ी से निकाल कर चौक रिकाबगंज कसाबबाड़ा फतेहगंज होता हुआ गुलाब बाड़ी में संपन्न किया गया। जुलूस को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे कोतवाली बराबरी अश्वनी पांडे अपने पूरे अमले के साथ जुलूस में शामिल रहे।




