
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। मुख्यमंत्री की माता के संबंध मे अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठी है। सीएम योगी की माता के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी को लेकर गुरुवार को एक समाजसेवी संरक्षक श्री आदित्यनाथ गौ सेवा समिति ने पुलिस से शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बताया गया कि श्री आदित्यनाथ गौ सेवा समिति, प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर, ग्राम बभनियावां चौराहा (पोस्ट कुन्दुर्खा खुर्द) से जुड़े पदाधिकारी की ओर से कोतवाली नगर अयोध्या में प्रार्थना पत्र दिया गया।
श्री आदित्यनाथ गौ सेवा समिति के संरक्षक राजेश सिंह‘मानव’ उर्फ महन्त सन्त दास ने प्रभारी निरीक्षक को संबोधित पत्र में कहा कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम नामक जैसे देश और समाज धर्म विरोधी अराजक व्यक्ति ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री की माता के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इस प्रकार की टिप्पणी से नागरिकों और सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है तथा समाज में आक्रोश की स्थिति बन रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ऐसी टिप्पणियां सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को भड़काकर समाज में तनाव और संघर्ष पैदा कर सकती हैं। पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि देश और समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।




