
-इफ्तार पार्टी के दौरान आयोजक ने रोजदारों ने फल और मेवा के साथ बिरयानी भी परोसी।
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गंगा में बीच धार में नाव पर इफ्तार पार्टी और चिकन बिरयानी के वीडियो भी अपलोड किए।मामला सामने आने के बाद भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने रोष जताया और पुलिस से एक्शन की मांग की। वहीं चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की बात कही। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।सोमवार की शाम शहर के एक युवक ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया, पहले से बुक बजड़े पर पूरी महफिल सजाई।
नाव पर मौजूद रोजेदारों ने पहले नमाज पढ़ी फिर खजूर और फल खाकर रोजा तोड़ा। इसके बाद नाव पर बिरयानी समेत अन्य खानपान की सामग्री परोसी गई। रजत जायसवाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने गंगा में नाव पर बैठकर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाई और बचा हुआ हिस्सा गंगा में फेंक दिया। नाव पर इफ्तार करते लोग।





