
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। भदोही एक बालक जो दिव्यांग (मंदबुद्धि) है, जो धौरहरा वरुणा नदी में बहककर गहरे पानी में चला गया था। बकरी चराने वाली महिलाओं ने सिर के बालों को देखकर चौकी धौरहरा पर कार्यरत हेड कांस्टेबल रविंद्र यादव व कांस्टेबल सोनू कुमार गौतम को सूचना दिए। मौके पर तुरंत पहुंचकर बालक को नदी से रेस्क्यू किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नाम पता पूछने पर बताने में असमर्थ था।
फोटो को स्थानीय स्तर पर, सोशल मीडिया/व्हाट्सएप ग्रुप्स तथा आसपास के थानों में प्रसारित किया जिससे घर वालों को इसकी सूचना मिल गई। जिसकी पहचान अरकान पुत्र जमशिर निवासी नूरखांपुर थाना व जिला भदोही के रूप में हुई। परिजन थाने पर पहुंचकर अपना बालक होने का प्रमाण दिए और अपने साथ अपने घर ले गए।





