
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी में भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित बाईचुंग भूटिया जी के सम्मान ‘एक शाम बाईचुंग भूटिया जी के नाम’ कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन डीपीएस में किया गया। इस विशेष अवसर पर लोकप्रिय हास्य कलाकार, अभिनेता एवं लेखक संदीप शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को युवा ऊर्जा और जीवंतता से भर दिया।
यह आयोजन विद्यालय के उस विज़न को साकार करता प्रतीत हुआ, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को मूल्यनिष्ठ, आत्मविश्वासी, सक्षम एवं वैश्विक दृष्टिकोण से युक्त नागरिक के रूप में विकसित करना लक्ष्य है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन गौतम राजगढ़िया जी द्वारा बाईचुंग भूटिया जी को विशेष रूप से स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया, जो खेल, नेतृत्व एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति विद्यालय की कृतज्ञता का प्रतीक रहा।





