
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
आज दिनांक 28.12.2025, दिन रविवार, समय 11:00 बजे, नववर्ष / माघ मेला को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जल पुलिस चौकी दशाश्वमेध घाट पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त, जल पुलिस, श्री विजय प्रताप सिंह द्वारा की गई।
उक्त गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक जल पुलिस श्री राज किशोर पाण्डेय, उ0नि0 श्री शशि प्रताप सिंह, उ0नि0 श्री रामप्रवेश सिंह, 11वीं बटालियन एनडीआरएफ से निरीक्षक श्री अंकुर गंगवार, एवं समस्त घाटों के सम्मानित मल्लाहगण, बोट मालिक एवं बोट चालक उपस्थित रहे।
मीटिंग का उद्देश्य नववर्ष / माघ मेला के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं / स्नानार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था तथा नौका संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। इस क्रम में सभी मल्लाहगणों को निम्नलिखित निर्देशों से अवगत कराया गया—
-किसी भी नाव पर क्षमता से अधिक व्यक्तियों को किसी भी दशा में न बैठाया जाए।
-प्रत्येक नाव में जीवन रक्षक उपकरण जैसे – लाइफ जैकेट, ट्यूब, रस्सी आदि अनिवार्य रूप से रखे जाएँ।
-किसी भी श्रद्धालु को नाव पर बैठाने से पूर्व किराया पहले से तय कर लिया जाए, बाद में किराए को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो।
-नाव में असुरक्षित सामग्री जैसे आग, बीड़ी/सिगरेट के टुकड़े अथवा जलती हुई माचिस की तीली न फेंकी जाए।
-कोई भी नाविक मादक पदार्थों का सेवन करके नाव का संचालन नहीं करेगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित नाविक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-गंगा नदी में नाव से यात्रा करते समय बिना लाइफ जैकेट के यात्रा करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
-नाबालिग बच्चों से नौका संचालन न कराया जाए।
-छोटी/चप्पू नावों का संचालन गंगा नदी में सायं 04:00 बजे के बाद न किया जाए।
वर्तमान समय में गंगा की सायंकालीन आरती तीन घाटों—
- दशाश्वमेध घाट
- अस्सी घाट
- नमो घाट
पर संपन्न हो रही है, अतः सभी मल्लाहगण अपनी नावों को एक स्थान पर एकत्रित कर भीड़ न लगाएँ तथा इन घाटों के सामने नावों का संचालन नियंत्रित रखें।





