
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक के दिशा-निर्देशन तथा प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय चिकित्सालय में एक वृहद् स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वामी हरशंकरानंद जी ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर, सुंदरपुर, वाराणसी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० देवेश कुमार ने कहा कि “रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों एवं परिजनों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।”बताया गया है कि सीमा ने 42वीं बार रक्तदान कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके साथ कृष्णा उपाध्याय, उपासना यादव एवं सुमन सिंह ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। चंद्रमोहन भंडारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 10वीं बार रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का सराहनीय संदेश दिया।
इसी प्रकार श्री एल.के. बिस्वल, अमित कुमार राय, विवेक श्रीवास्तव, मनोज कुमार, अमन केसरी, अजय कुमार भारती, श्री राजीव तथा श्री बृजेश उपाध्याय ने पूर्व में भी कई बार रक्तदान किया है तथा पुनः रक्तदान कर जनसामान्य के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को सफल बनाने में चिकित्सा विभाग की वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ० मधुलिका सिंह एवं डॉ० एस.के. मौर्य का विशेष योगदान रहा। नर्सिंग अधिकारी श्रीमती चंद्रकला राव एवं श्रीमती प्रतिभा कुमारी, हॉस्पिटल अटेन्डेन्ट राकेश प्रजापति एवं संजय कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
स्वामी हरशंकरानंद जी ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर के ब्लड बैंक अधिकारी श्री जय सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम अमित श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, रंजीत, अभिषेक कुमार, रानी एवं प्रिंस श्रीवास्तव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कर्मचारी परिषद सदस्य श्री संतोष कुमार यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। शिविर में कुल 30 व्यक्तियों ने रक्तदान कर मानव सेवा की इस पुनीत पहल को सफल बनाया।


