- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में हर हिंदुओं को सनातन धर्म से जोड़ने के उद्देश्य हिंदू सम्मेलन का लंका स्थित माधव मार्केट में स्थित संघ कार्यालय के बगल में बगल में पार्क में आयोजन किया गया।
हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी महाराज थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज जी थे। हिंदू सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे लोगों के बीच स्वामी अनंतानंद ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में भाग लेने से आध्यात्मिक वातावरण बनेगा वह सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष केशव जलन थे। संयोजक नवीन कुमार पांडेय सहआयोजक रमेश यादव जय कुमार जैसल प्रणव सिंह थे। हिंदू सम्मेलन में भाग लेने के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।





