
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से यात्रियों के लिए एक और बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। ग्रीष्मकाल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 09195/09196 प्रतापनगर–मऊ–प्रतापनगर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह विशेष ट्रेन प्रतापनगर से 11 अप्रैल से 25 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार तथा मऊ से 12 अप्रैल से 26 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार को कुल 16 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
09195 प्रतापनगर–मऊ स्पेशल प्रतापनगर से शाम 4:00 बजे चलकर वडोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा कैंट, इटावा, प्रयागराज, बनारस और वाराणसी जंक्शन होते हुए अगले दिन शाम 6:00 बजे मऊ पहुँचेगी।
वापसी में 09196 मऊ–प्रतापनगर स्पेशल मऊ से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर वाराणसी, प्रयागराज, इटावा, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे प्रतापनगर पहुँचेगी।
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।




