
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: अग्रवाल सभा हाथरस के तत्वावधान में महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। शोभायात्रा के नगर में प्रवेश करते ही विश्व हिंदू परिषद हाथरस ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अद्भुत स्वागत किया।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, महामंत्री विनोद अग्रवाल (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (किराने वाले), वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (सर्राफ), जयंती संयोजक राकेश बंसल, शरद अग्रवाल (डिब्बा वाले), मंत्री लोकेश अग्रवाल (हींग वाले), मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), राम बिहारी अग्रवाल (तोता रंग वाले), अनूप अग्रवाल (उदय), मनीष अग्रवाल (पीपा), गौरव अग्रवाल (बाबी) समेत तमाम समाजसेवियों का पीत वस्त्र पहनाकर और फूल बरसाकर शानदार स्वागत किया गया। महाराज अग्रसेन की आरती कर उनके आदर्शों को नमन किया गया।
विहिप की ओर से जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, राहुल चौधरी (किराना वाले), जिला संयोजक अमरदीप, जय शर्मा, तरुण शर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपू वार्ष्णेय, नगर सह मंत्री विजय गुप्ता, गौरव प्रजापति, चेतन यादव, नैतिक शर्मा, नवीन वर्मा, प्रियांशी वार्ष्णेय, विक्रम सोनी, मयंक वार्ष्णेय, प्रशांत खंडेलवाल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
नगरभर में जहां-जहां शोभायात्रा पहुंची, वहां श्रद्धालुओं ने महाराज अग्रसेन के जयकारों से वातावरण गूंजा दिया। हाथरस की सड़कों पर आस्था और उल्लास का सैलाब उमड़ पड़ा।





