-पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर जंसा पुलिस पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही मामले की जांच।
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर 35 लाख रुपए के धोखाधड़ी के मामले में जंसा पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी बताते चलें कि थाना क्षेत्र के भाऊपुर चौखंडी गांव निवासी संजय कुमार पटेल ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह भाउपुर बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान चलाता है जहा पर उनके परिचित बाबा प्रजापति व उनकी पत्नी पूनम प्रजापति तथा पुत्र जयेश प्रजापति निवासी महाराजगंज संत रविदास नगर भदोही अक्सर आया जाया करते थे तथा उनके साथ सुरेश गुप्ता तथा सूरज यादव निवासी ठाड़े शहर महाराष्ट्र का भी आना-जाना शुरू हो गया था।
पीड़ित का आरोप है कि उपरोक्त लोगों द्वारा मुझे अच्छे मुनाफे कमाने पैसा इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा जिस पर मैंने इनके द्वारा संचालित कंपनी फेयर डील डॉट गेम्स में कई किस्तों में इन लोगों के विभिन्न अकाउंट में लगभग 18लाख का ट्रांजैक्शन किया इसके बाद इन लोगों के बहकावे में आकर अपने मित्र सुजीत कुमार सिंह निवासी ग्राम अहरक पश्चिम पूरा थाना बड़ागांव वाराणसी से 17 लाख रुपए विपक्षियों के कंपनी के विभिन्न अकाउंट में ट्रांजैक्शन कराया था इसके बाद इन लोगों ने कुछ दिनों तक हम लोगों को मुनाफा दिए जब इन लोगों ने मुनाफा देना बंद कर दिया तो हम लोगों ने अपने पैसे की मांग किया जिस पर इन लोगों ने अपनी मोबाइल बंद कर ली और गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और पीड़ित संजय पटेल तथा सुजीत सिंह का 35 लाख रुपए हड़प लिए जिससे तंग आकर संजय कुमार पटेल ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर अपना पैसा वापस दिलाने तथा विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधि कार्रवाई की मांग किया था जिस पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
इस मामले में थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।





