- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। लंका पुलिस होटल प्रकाश पैलेस के पूर्व मैनेजर हिमांशु गुप्ता निवासी फ्लैट नंबर 203 मान सरोवर भवन सफदरजंग इंक्लेव साउथ वेस्ट दिल्ली हाल पता रोहित नगर नरिया के रहने वाले को लंका से गिरफ्तार किया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी होटल में मैनेजर रहने के दौरान लोगों को झांसा देकर उनकी गाड़ी ट्रेवल में चलाने के नाम पर महीना पर पैसा देने की बात करके उनकी गाड़ियों को कम दामों में बेच दिया था।
आरोपी के खिलाफ कानपुर के चकेरी थाना में तीन और लंका थाना में नौ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी टॉवेल चलाने के नाम गाड़ियों को बेचकर दो करोड़ का धोखाधड़ी किया था।आरोपी के पास से बरामद 7 गाड़ियों को पुलिस ने उनके मालिकों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ संपति जब्ती और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
आरोपी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी कानपुर की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबध में फंस गया था। उसको लाखों रूपये दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा नगवा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह कास्टेबल कमल सिंह हृदय कुमार शामिल हैं।



