- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की22 वर्षीय युवती को रिश्ते को कलंकित करते हुए उसी के मौसेरे भाई ने अपने जाल में फंसा कर शादी का झांसा दे उड़ीसा ले गया जहां दो माह से अधिक समय तक एक किराए के कमरे में रखकर अपने हबस का शिकार बनाता रहा .युवती शादी करने का जब भी दबाव बनाती उसे धमका कर चुप करा दिया जाता इस काम में आरोपी के पिता, मां, और भाई भी आरोपी का सहयोग कर रहे थे किसी तरह से पीडित गुरुवार को अपने गांव जनसा पहुंची और थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ नाम जद तहरीर दी जिस पर पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर बाकी लोगों की तलाश कर रही है।
थाने में दी गई तहरीर के अनुसार भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी जयकुमार राजभर की पीडिता मौसेरी बहन थी जिसके कारण उसका उसके घर आना जाना था और बराबर जरिए मोबाइल फेसबुक के माध्यम से शादी का प्रलोभन दे 26 दिसंबर 25 को उड़ीसा भगा ले गया और वहां एक किराए के कमरे में रखकर मनमानी करता रहा युवती जब भी शादी की बात करती तो उसे उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए चुप करा दिया जाता था तथा उसे जान से मारने एवं चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी जाती थी।
तहरीर के अनुसार इस कार्य में आरोपी के पिता, राज नारायण राजभर भाई आनंद राजभर, तथा मां शिला देवी बराबर सहयोग किया करते थे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरिर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी लोगों की तलाश जारी है




