
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पिंडरा तहसील में दूसरे की जमीन को काग़ज़ में कूटरचित करके विक्रय करने के सम्बन्ध मे पुलिस कमिश्नर के आदेश पर फूलपुर पुलिस ने बुधवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस कमिश्नर को दिए शिकायत पत्र मे बैज़लपट्टी (बडागांव) निवासी जितेंद्र कुमार मौर्य ने आरोप लगाया कि उसका व उसके परिवार की जमीन गांव में है। उसी के बगल मे बाल गोबिंद व बालमुकुंद की नम्बर की जमीन है। दोनों भाई ने 2018 में ही अपने हिस्से से कुछ जमीन बेच दिया था। उसके बाद भी दलालो ने फ़र्ज़ी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अशोक कुमार गुप्ता को बेच दिया।फिर अशोक कुमार गुप्ता ने निष्ठा तिवारी निवासी खुटहन जौनपुर को बेच दिया और ज़बरदस्ती व गुंडागर्दी के बल पर निर्माण भी कराया।
सन् 2024 उसने फूलपुर थाने पर गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई तो उसने पुलिस कमिश्नर के यहाँ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। तब जाकर बालगोबिंद निवासी बैजलपट्टी थाना बडागांव,अशोक कुमार गुप्ता निवासी कोटवा थाना राजतालाब ,निष्ठा तिवारी निवासी खुटहन जौनपुर, शशिकांत पटेल निवासी रामरायपुर थाना रोहनिया, मोहम्मद इज़राइल निवासी महमदपुर हरसोस थाना जंसा ,सुबाष व सुनीता निवासी असबालपुर थाना फूलपुर के विरूद्ध धारा 420,467,468,471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।


