
- रिपोर्ट: अमित कुमार
आमजन को आपात परिस्थितियों से निपटने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अयोध्या में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में रामपथ पोस्ट ऑफिस चौराहा पर इस मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान अचानक ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न कर प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों का परीक्षण किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया गया कि आपातकालीन हालात में घबराने के बजाय संयम और सतर्कता के साथ प्रशासन के निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास भविष्य में भी किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।





