- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कर्मियों द्वारा सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक आंद्रे सायरिल न्यूवेंसवांडर (आयु 34 वर्ष, निवासी लूशान, स्विट्जरलैंड) के बैग से एक प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त विदेशी नागरिक अपनी महिला मित्र के साथ भारत भ्रमण पर है तथा वाराणसी भ्रमण के उपरांत एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-696 से मुंबई जाने वाला था।
प्रारंभिक पूछताछ के उपरांत उक्त व्यक्ति को थाना फूलपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां इंटेलिजेंस ब्यूरो, उत्तर प्रदेश एटीएस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कोई संदिग्ध तथ्य प्रकाश में नहीं आया।बरामद सैटेलाइट फोन को विधिवत जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा नियमानुसार उक्त विदेशी नागरिक को छोड़ दिया गया।




