
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जन्मदिवस के अवसर पर सिख समाज द्वारा मंगलवार, 25 जून 2025 को विशेष आयोजन किया गया। आलमबाग स्थित गुरुद्वारे में उनके उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र की कामना के लिए आयोजित अखंड पाठ का समापन हुआ। यह पाठ 23 जून को सतवीर सिंह राजू (पूर्व सह मीडिया प्रभारी, अवध क्षेत्र, भाजपा) की ओर से शुरू कराया गया था।
जन्मदिन के इस विशेष मौके पर आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सिख समाज के सभी प्रमुख गुरुद्वारों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और स्कूल स्टाफ शामिल हुए। इस अवसर पर केक काटा गया और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

सतवीर सिंह राजू ने इस अवसर पर कहा कि जबसे ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा की जिम्मेदारी संभाली है, तबसे क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने गुरुद्वारे में उपमुख्यमंत्री के लिए दीर्घायु और सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निर्मल सिंह, रतपाल सिंह गोल्डी, संदीप कांत राजन, राजेंद्र सिंह राजू, राजिंदर सिंह बग्गा, भूपिंदर सिंह पिंदे, मनमोहन सिंह मोनी, तेजपाल सिंह बग्गा, परमजीत सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वाहेगुरू जी से उपमुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल और समर्पित जीवन की कामना की गई, जिससे प्रदेश का विकास निरंतर जारी रहे।





