
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गाजीपुर: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। गाजीपुर में मेडिकल जांच पूरी होने के बाद मेघालय पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कस्टडी में ले लिया है। पुलिस अब सोनम सहित कुल छह संदिग्ध आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लेकर जाएगी।
इन सभी पर आरोप है कि इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को शिलांग में सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी। इस हत्याकांड में सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी और तीन सुपारी किलरों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।
मेघालय पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को शिलांग ले जाकर वहां की अदालत में पेश करेगी, जहां आगे की जांच और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मामले ने पूरे देश का ध्यान खींचा है और अब पुलिस के अगला कदम बेहद अहम माना जा रहा है।





