
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कछुओं की तस्करी में लिप्त तस्कर पिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लखनऊ का रहने वाला है और लंबे समय से कछुआ तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
STF ने पिंकू को लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 102 जीवित कछुए बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पिंकू ने स्वीकार किया कि वह इन कछुओं को बिहार और पश्चिम बंगाल में सप्लाई करता था, जहां से इन्हें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भेजा जाता था।
STF की इस कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण और अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।




