
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ, 01 जून 2025 — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण ने उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की।
यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने राजीव कृष्ण को नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई।
राजीव कृष्ण इससे पूर्व विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और उन्हें एक तेजतर्रार एवं अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
About The Author
Views:0





