
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव की सर्विलांस टीम और थाना आलमबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ आलमबाग बस स्टैंड के पास उस समय हुई, जब पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को पकड़ने की कोशिश की।
मुख्य अभियुक्त ने कुछ दिन पहले बस कंडक्टर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
About The Author
Views:0





