
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: बंथरा बाजार में पीएनसी के सड़क कार्य के चलते सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में दो वाहन फंस गए, जिससे वाहन चालक कार समेत गिर पड़े और बाहर निकल नहीं पा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही टीआई नाइट कृष्णा नगर टीम के देश दीपक, मयंक राजपूत और शिवनारायण शुक्ला मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिस की तेजी और मदद के लिए प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण कार्य के चलते हो रहे खतरे को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से उचित सुरक्षा इंतज़ाम की मांग की है।




