
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोजेक्ट अलंकार का प्रस्तुतिकरण किया।

इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। जिसे कई अन्य राज्यों ने अपने यहां लागू करने की इच्छा जताई है। इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

इसके अलावा, आगामी जनगणना के समय जाति गणना कराने के फैसले के लिए केंद्र सरकार को बधाई देने के लिए एक और प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
About The Author
Views:0





