
- रिपोर्ट अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड पर नर्सिंग की एक छात्रा के साथ ई-रिक्शा में छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं।
जानकारी के अनुसार, छात्रा खुद को बचाने के लिए चलते ई-रिक्शा से कूद गई, जिससे वह घायल भी हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ई-रिक्शा चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।
About The Author
Views:0





