
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन कॉलोनी के कालिंदी पार्क के पास एक युवक को कई दबंगों ने मिलकर बेरहमी से पीटा, जबकि उसके साथ मौजूद लड़की उसे छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।
यह घटना इलाके में बढ़ती अराजकता और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी को उजागर करती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वृंदावन कॉलोनी में शाम से लेकर देर रात तक नशेड़ियों और हुड़दंगियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
पुलिस प्रशासन से इस क्षेत्र में सख्त निगरानी और नियमित गश्त की मांग उठने लगी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
About The Author
Views:0





