
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ परिवहन विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूली वाहनों की रफ्तार पर सख्ती कसने की तैयारी कर ली है।
अब कोई स्कूल वैन या बस 40 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर पाई जाती है, संबंधित स्कूल की मान्यता करने की सिफारिश तक की जा सकती है।
परिवहन विभाग को लगातार से शिकायत मिल रही है। स्कूली वाहन चालक स्पीड गवर्नर से छेड़छाड़ कर, वाहन तेज रफ्तार से दौड़ा रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है इसको लेकर अब विभाग ने साफ कर दिया है। अगर नियम का पालन नहीं होगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्कूली वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए अब इंटरसेप्टर की मदद ली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों और स्कूलों के बाहर अफसर स्पीड चेक करेंगे। स्पीड गवर्नर की जांच भी की जाएगी यह अभियान अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
About The Author
Views:0





