
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा: शहर के प्रसिद्ध न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. नरेश शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक को मुक्कों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीच-बचाव करने आए अन्य युवकों के साथ भी डॉ. शर्मा आक्रामक व्यवहार करते हुए लिफ्ट खींचते और धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हो गया।
डॉ. नरेश शर्मा पूर्व में भी कई बार विवादों में रहे हैं और अब इस घटना ने उनकी छवि पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस घटना के बाद आमजन और सोशल मीडिया पर लोग डॉक्टर की मानसिकता और पेशेवर आचरण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
About The Author
Views:0





