
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुंबई: 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
विवेक फनसालकर आज अपने कार्यकाल से विदा ले रहे हैं, जिसके साथ ही मुंबई पुलिस के लिए एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। देवेन भारती के पास खुफिया और अपराध शाखा में लंबे अनुभव के साथ-साथ मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली की गहरी समझ भी है, जो उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है।
देवेन भारती की नियुक्ति को शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
About The Author
Views:0





