
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी में सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के आयोजन को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव की घोषणा की है। चुनाव के दिन, प्रातः 7:00 बजे से लेकर चुनाव समाप्ति तक शहर में कोई भी भारी वाहन, कमर्शियल वाहन, रोडवेज बस, ट्रक और अन्य प्रकार के यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
साथ ही, चुनाव को ध्यान में रखते हुए यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत प्रमुख सड़कों और क्षेत्रों में वाहनों के मार्ग बदल दिए जाएंगे ताकि चुनाव के दिन सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कोई रुकावट न आए।
लखनऊ प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात डायवर्जन व्यवस्था को सहयोग दें, ताकि चुनाव की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
About The Author
Views:0





